अशोक गार्डन हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी आज गिरफ्तार

Advocate Ankit Dhakad

भोपाल में 35 वर्षीय चाय कारोबारी विजय राजपूत मेवाड़ा (बिट्टू) की हत्या करने के मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया गया है। इससे पहले पुलिस ने तीन संदेहियों फरमान, कालू और इमरान को गिरफ्तार किया था।

आसिफ ने अशोका गार्डन इलाके में रविवार रात विजय की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। उसकी गिरफ्तारी और मकान पर बुलडोजर चलाने के लिए हिंदूवादी संगठनों ने बुधवार सुबह 11.30 बजे प्रदर्शन शुरू किया था, जो दोपहर 1 बजे तक चला।

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के मुताबिक, इसी प्रदर्शन के दौरान पुलिस को आसिफ के रातीबड़ इलाके में होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो आसिफ ने फायरिंग कर दी। दोपहर 12:00 से 12:15 बजे तक शॉर्ट एनकाउंटर चला, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
रात 1:30 बजे होटल बंद कर कर्मचारियों को छोड़ने गया था

विजय मेवाड़ा सुभाष कॉलोनी का रहने वाला था। वह अशोका गार्डन और कोलार इलाके में चाय के दो होटल चलाता था। रविवार देर रात करीब 1:30 बजे वह होटल बंद कर कर्मचारियों को छोड़ने प्रगति नगर गया था।

यहां मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम अपने साथियों फरमान, कालू और इमरान के साथ बैठा था। ये आसिफ के कर्मचारियों के पुराने दोस्त बताए जा रहे हैं।

कर्मचारियों से बदसलूकी, विरोध करने पर हमला

आरोपियों ने कर्मचारियों को अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने सुबह जल्दी काम होने का हवाला देकर मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। विजय ने इसका विरोध किया। उसने आसिफ को ‘बेटा’ कहकर समझाने की कोशिश की। इसी बात पर विवाद बढ़ गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *