4 मई दीदी गईं

विधानसभा चुनाव नतीजे 2026 भाजपा को जिस पल का इंतजार था, वो घड़ी आ गई बंगाल में भाजपा ने वो कर दिखाया है, जिसका उसने सालों से सपना देखा था. जी हां, पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड जीत हासिल करती दिख रही है. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केर, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे अब सबके सामने हैं. रुझानों की मानें तो पांच राज्यों में से तीन राज्यों बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है. उधर, तमिलनाडु में थलापति विजय ने कमाल कर दिया है. एक्टर विजय की टीवीके ने शतक पूरा कर लिया है. टीवीके ने डीएमके और एआईडीएमके को पानी पिला दिया है. उधर केरल में कांग्रेस को खुशखबरी मिल रही है. केरल में एलडीएफ से यूडीएफ बहुत आगे है यहां ध्यान देने वाली बात है कि एग्जिट पोल ने भी बंगाल और असम में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की थी. फिलहाल, मतगणना जारी है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *