हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विदिशा में पुलिस प्रशासन ने भव्य तिरंगा वाहन रैली निकाली। तिरंगा वाहन रैली में देशभक्ति का जोश देखने को मिला। खास बात यह रही कि पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी खुद तिरंगा झंडा लगी बुलेट पर सवार होकर तिरंगा वाहन रैली की अगुवाई करते नजर आए।
विदिशा के थाना कोतवाली से शुरू हुई यह तिरंगा वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। पुलिस अधिकारी और जवान हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश देते हुए आगे बढ़े।
तिरंगा यात्रा बड़ा बाजार, बजरिया, रामलीला चौराहा, स्वामी विवेकानंद चौराहा और नीमताल होते हुए सिविल लाइन क्षेत्र के दुर्गा नगर पहुंची। रास्तेभर तिरंगे के साथ पुलिस जवानों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
रैली के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाने की अपील की।
Posted inUncategorized