उज्जैन। शासकीय सराफा कन्या हायर सेकंडरी स्कूल को सांदीपनि स्कूल दाउदखेड़ी में शिफ्ट करने के विरोध में शुक्रवार को छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर दिया।

उज्जैन। शासकीय सराफा कन्या हायर सेकंडरी स्कूल को सांदीपनि स्कूल दाउदखेड़ी में शिफ्ट करने के विरोध में शुक्रवार को छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर दिया। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग की। करीब 1000 से अधिक विद्यार्थी धरने पर बैठे हुए हैं। संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह बच्चों से मिलने पहुंचे हैं। हालांकि 2 से 3 हफ्ते पहले भी कुछ छात्राएं और उनके परिजन ने कलेक्ट ऑफिस में ज्ञापन दिया था लेकिन इसके बाद भी कोई सनी नहीं हुई और स्कूल को स्थानांतरित किया जा रहा है जहां धरने के दौरान छोटी-छोटी बच्चियां रोती हुई अपने स्कूल को स्थानांतरित न करने की गुहार लगा रही हैं @sudarshanbhaskar2022

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *