भोपाल में हिंदू संगठनों ने किया चक्काजाम कहा- गोवंश की गर्दन काटी डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन

भोपाल में रविवार देर रात तलैया थाने के पास स्थित काली मंदिर के बाहर एक सफेद बोरे में मवेशी के अवशेष मिले। इसे लेकर जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने इसे गाय का अवशेष बताकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल और आला अधिकारी पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम खत्म किया।

पुलिस ने भानु हिंदू की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों के पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *