सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में रायसेन जिला निरंतर प्रदेश में पहले पायदान पर

राज्य स्तर से सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में माह फरवरी 2026 की ग्रेडिंग गत दिवस जारी की गई, जिसमें रायसेन जिले ने 87.96 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ पुनः प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का अंतिम और संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है तथा विगत एक वर्ष से रायसेन जिला निरंतर सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में अग्रणी बना हुआ है।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी अधिकारियों के प्रयासों और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यहां रुकना नहीं है। सभी अधिकारी और अधिक मेहनत करें तथा जो सीएम हेल्पलाइन शेष हैं उनका भी प्राथमिकता से अंतिम निराकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने बी और सी ग्रेड प्राप्त करने वाले विभागों के अधिकारियों को स्थिति में सुधार करने तथा डी ग्रेड वाले विभागों को कड़ी मेहनत और समयबद्ध निराकरण के लिए सख्त हिदायत दी है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा नियमित रूप से विभागवार और अधिकारीवार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की गहन समीक्षा और सतत् मॉनीटरिंग की जा रही है। साथ ही अधिकारियों को गंभीरता तथा व्यवहारिक दृष्टिकोण के साथ सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण हेतु प्रेरित किया जा रहा है। जिसके निरंतर सकारात्मक परिणाम परिलक्षित हो रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *