मथुरा के नवीपुर गांव के पास गौरक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर बवाल

मथुरा के नवीपुर गांव के पास गौरक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर बवाल हो गया. पहले बताया गया कि गौतस्करों ने गाड़ी से कुचलकर बाबा को मार दिया. इससे गुस्से में गौरक्षकों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया. हालांकि, जैसे-तैसे पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को सामान्य किया. अब जांच में अलग एंगल निकला है. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और तनाव है
फरसा बाबा को टक्कर मारने वाले ट्रक ड्राइवर की मौत
चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा को टक्कर मारने वाले ट्रक ड्राइवर की भी इलाज के दौरान आगरा में मौत हो गई है. ड्राइवर खुर्शीद राजस्थान के अलवर का रहने वाला था. एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि खुर्शीद के ऊपर कोई मामला दर्ज नहीं है. एसएसपी ने बताया कि आक्रोशित लोगों की ओर से लगाए गए आरोपों की अन्य पहलुओं से भी जांच हो रही है.
हाईवे जाम कर रहे उपद्रवियों को खदेड़ा
मौके पर पहुंचे डीआईजी शैलेश पांडेय ने संभाला मोर्चा. भारी पुलिस बल, पीएसी के साथ अधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील. पुलिसबल ने हाईवे जाम कर रहे उपद्रवियों को खदेड़ा. पथराव और हाईवे जाम कर गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान में जुटी पुलिस की टीम. कई उपद्रवी पुलिस ने किए गिरफ्तार. चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात उपद्रवियों पर बनाए हुए है नजर. कोसी इलाके में नवीपुर के पास हुई थी फरसा वाले बाबा की हत्या

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *