महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह में पुलिस, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और सुरक्षा पर विशेष जानकारी साझा की गई3शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप मे इशिका मीना ने किया है देश का नाम रोशनमहिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह में पुलिस, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान विश्व महिला दिवस का आज 12 मार्च को रवींद्रनाथ टैगोर भवन में किया गया।इस दौरानशूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम से विश्व विजेता बनी इशिका मीना का सम्मान किया गया। इसके अलावा यूपीएससी-2025 परीक्षा में 260वीं रैंक प्राप्त करने वाली सुश्री प्राची चौहान का विशेष रूप से सम्मान किया गया।महिला एवं बाल विकास विभाग की “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली 38 बालिकाओं को सम्मानित किया गया। प्रत्येक बालिका को ₹5000, स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए, कुल राशि ₹1,90,000। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाना है।पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। साथ ही पुलिस विभाग में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विधायक मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कहा कि महिलाओं का हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आज बेटियां शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले समाज में बेटा और बेटी के बीच भेदभाव होता था, लेकिन अब समय बदल गया है। उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेदों के माध्यम से महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, समानता और सम्मानजनक जीवन के अधिकारों की जानकारी दी।

विधायक मुकेश टंडन ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए लाडली बहन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और अन्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं सामाजिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में कठिनाइयों और बाधाओं के बावजूद लगातार संघर्ष करती रही हैं और अपनी मेहनत और लगन से समाज और परिवार का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, एसडीओपी अमरेश बोहरे, एसडीओपी सुश्री रोशनी सिंह, एसडीओपी श्रीमती शिखा भलावी, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी -कर्मचारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहीं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *