सोमेश्वर महादेव मंदिर वर्षभर खोलने की मांगरायसेन, 14 फरवरी 2026।

सोमेश्वर महादेव मंदिर वर्षभर खोलने की मांग
रायसेन, 14 फरवरी 2026। रायसेन दुर्ग स्थित प्राचीन सोमेश्वर महादेव मंदिर को वर्षभर दर्शनार्थियों के लिए खोले जाने की मांग को लेकर सोमेश्वर धाम मुक्त मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान अनिकेत पटेल (जरिया) ने कहा कि मंदिर वर्तमान में वर्ष में केवल महाशिवरात्रि पर खोला जाता है, जबकि नियंत्रित व्यवस्था के साथ वर्षभर दर्शन संभव है। ज्ञापन में सुरक्षा, निश्चित समय-निर्धारण एवं ASI के दिशा-निर्देशों के पालन की बात कही गई।
साथ ही दुर्ग परिसर में पारंपरिक तोप संचालन की परंपरा की संरक्षणात्मक समीक्षा करने की मांग भी उठाई गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *