फर्नीचर कारीगर ने रची थी डकैती की पाठ कथा 44 तोला सोना,1 किलो चांदी और 10 लाख नगद बरामद
विदिशा- जिले के त्योंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायखेड़ी में 23 जनवरी की रात हुई करोड़ों की डकैती ने पूरे प्रदेश को दहला दिया था। कट्टे और तलवार की नोंक पर एक परिवार को बंधक बनाकर लूटी गई एक करोड़ की संपत्ति के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। इस पूरी वारदात की पटकथा किसी बाहरी डकैत ने नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार के पड़ोसी और भरोसेमंद बिहारीलाल कुशवाहा ने लिखी थी। पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। गिरोह के पास से डकैती का पूरा माल, जिसमें 44 तोला सोना, एक किलो चांदी और 10 लाख नकद शामिल है, बरामद कर लिया गया है।
एसपी रोहित काशवानी सिविल लाइन में प्रेस वार्ता कर डकैती का पर्दाफाश किया वारदात का मास्टरमाइंड 33 वर्षीय बिहारी लाल कुशवाहा पैसे से फर्नीचर कारीगर है उसने लंबे समय तक बृज बिहारी कुर्मी के घर की रेकी की थी।