बारामती में लैंडिंग के दौरान प्लेन गिरकर खाक महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन 5 लोगों की मौत

5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे। वे मुंबई से सुबह 8.10 बजे रवाना हुए थे।

महाराष्ट्र के बारामती के पास एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार का निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. लैंडिंग के दौरान हादसे की बात कही जा रही है. विमान खेत में गिरकर आग की चपेट में आ गया. इस हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है।
महाराष्ट्र के बारामती के पास एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार का निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से हड़कंप मच गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ, जब उनका चार्टर्ड विमान बारामती रनवे पर लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रहा था. अजित पवार मुंबई से बारामती पहुंच रहे थे और उन्हें वहां जिला परिषद चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था. इस हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।

केंद्रीय एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने बताया कि पायलट ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह प्लेन को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से पहले ही गिर गया और उसमें आग लग गई। इस दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था। उसने ‘मेडे’ कॉल भी नहीं किया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *