
खरी फाटक ब्रिज के पास अरिहंत ज्वैलर्स में चोरीविदिशा , खरी फाटक ब्रिज के समीप स्थित अरिहंत ज्वैलर्स पर देर रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी सुबह दुकान खुलने पर हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चोरी गए सामान और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। क्षेत्र में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।