


शिवपुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता थाना कोलारस क्षेत्र में हुई सोने-चांदी की दुकान चोरी का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए करीब 1 करोड़ 53 लाख रुपये मूल्य के 46 किलो चांदी व सोने के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन रावत एवं अभिषेक रावत को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। SP अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में गठित विशेष टीमों, सीसीटीवी विश्लेषण एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह बड़ी सफलता हासिल हुई।