विदिशाः रात के अंधेरे में बारातियों से भरी एक टवेरा कार बागड़ी के तालाब में गिर गई जिसमें तीन लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के विदिशा में बीती देर रात बारातियों से भरी तेज रफ्तार टवेरा कार सूखे तालाब में जा गिरी। हादसे में तीन बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, गैरतगंज से जाफरखेड़ी निवासी दशरथ सिंह के यहां बारात आ रही थी।

सात घायल, तीन गंभीर भोपाल किए गए रेफरसभी के सीने और हाथ में लगी गंभीर चोटें

विदिशा में बीती देर रात बारातियों से भरी तेज रफ्तार टवेरा कार सूखे तालाब में जा गिरी। हादसे में तीन बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, गैरतगंज से जाफरखेड़ी निवासी दशरथ सिंह के यहां बारात आ रही थी। कार में 10 लोग सवार थे। गाड़ी तेज रफ्तार में थी। अंधेरा होने के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। कार सड़क से सीधे 30 फीट गहरे सूखे तालाब में जा गिरी। हादसे में 35 वर्षीय राजेश लोधी, 30 वर्षीय सोनू लोधी (ड्राइवर) और 35 वर्षीय चंद्रशेखर की जान गई है। वहीं घायलों में अशोक लोधी (25) का बायां हाथ फ्रैक्चर हुआ है। राज बोधी (14) के पेट में गंभीर चोट आई है। बृजेश लोधी (27) और सुदीप लोधी (20) को सीने में चोटें लगी हैं।

तीन की हालत गंभीर, भोपाल रेफर45 वर्षीय भावसिंह लोधी और 10 वर्षीय ऋतुराज लोधी और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों को प्राथमिक इलाज के बाद विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। देर रात तीनों की हालत बिगड़ गई। घायलों को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है।

आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणवहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि शादी वाले घर से एक किलोमीटर दूर हुआ है। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। निजी वाहनों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल खून से सने हुए थे। किसी के माथे से तो किसी के हाथ से खून बह रहा था।कलेक्टर पहुंचे अस्पतालइधर, घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अंशुल गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। एडीएम, तहसीलदार, सीएसपी, कोतवाली और सिविल लाइन थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. अनूप वर्मा के नेतृत्व में डॉक्टर्स की टीम ने घायलों का इलाज शुरू किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *