विदिशा, दिनांक 19 जनवरी को पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के कुशल निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया गया । मानवीय कर्तव्यनिष्ठा एवं पुलिस जन सहयोग की मिसाल प्रस्तुत करते हुए थाना उनारसीकलां पुलिस द्वारा एक 5 वर्षीय मूक बालिका को मात्र 2 घंटे के भीतर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

घटना विवरण-
दिनांक 17.01.2026 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र से एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल अपराध क्रमांक 30/26 पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए
बालिका को सुरक्षित रूप से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया।
इस सराहनीय कार्य में-निरीक्षक (थाना प्रभारी) आर. के. मिश्र, उप निरीक्षक एल.एन. गिरी, सहायक उप निरीक्षक ज्योति परते, प्रधान आरक्षक सुनीता राजपूत, आरक्षक दिनेश रघुवंशी एवं मोहित गोस्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही